जोधपुर में 25 अक्टूबर से प्रारंभ होगा भारत का सबसे बड़ा सोलर एक्सपो
देश की 60 से अधिक नामी कंपनियाँ लेंगी भाग, ₹10,000 करोड़ से अधिक के व्यापार की संभावना
जोधपुर – “हर घर सोलर” के उद्देश्य को साकार करने हेतु राजस्थान के जोधपुर शहर में भारत सोलर एक्सपो 2024 का भव्य आयोजन 25 अक्टूबर से पाल रोड स्थित अमरगढ़ रिसॉर्ट में किया जाएगा। यह तीन दिवसीय एक्सपो 25 से 27 अक्टूबर 2024 तक आयोजित होगा, जिसमें देश की 60 से अधिक जानी-मानी सोलर कंपनियाँ भाग लेंगी।
इस एक्सपो में 70 से अधिक स्टॉल लगाकर सोलर टेक्नोलॉजी से संबंधित उत्पाद, सेवाएं और नवाचार प्रस्तुत किए जाएंगे।
इस आयोजन में घरेलू, व्यावसायिक और औद्योगिक उपयोगकर्ताओं को सोलर प्लांट्स की जानकारी देने के साथ ही सरकारी योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
मुख्य आकर्षण:
-
देश की 60+ अग्रणी सोलर कंपनियाँ
-
70 से अधिक सोलर स्टॉल
-
₹10,000 करोड़ से अधिक के व्यापार की संभावना
-
ग्राहकों के लिए निःशुल्क ई-रिक्शा सुविधा
-
सोलर प्लांट्स से संबंधित हर जानकारी एक ही स्थान पर
राजस्थान सोलर एसोसिएशन के मीडिया प्रमुख नितिन अग्रवाल ने बताया कि एक्सपो का मुख्य उद्देश्य आमजन को सोलर प्लांट्स की उपयोगिता, सब्सिडी और तकनीकी पहलुओं से अवगत कराना है। इसके साथ ही इच्छुक उपभोक्ता एक्सपो में आकर विभिन्न कंपनियों से सीधे प्लांट की दरों और लाभ के बारे में चर्चा कर सकेंगे।
इस एक्सपो में बिजनेस मीटिंग्स, डीलरशिप अवसर, फ्रेंचाइज़ चर्चा, और सोलर टेक्नोलॉजी से संबंधित लाइव डेमो भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
