Jodhpur expo news

जोधपुर में कल से भारत सोलर एक्सपो 2024 का भव्य शुभारंभ

अडानी-अंबानी ग्रुप समेत देश की 70 से अधिक कंपनियाँ होंगी शामिल

₹10,000 करोड़ के व्यापारिक एमओयू की उम्मीद

जोधपुर – भारत के सौर ऊर्जा क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए “भारत सोलर एक्सपो 2024” का आयोजन 25 से 27 अक्टूबर तक पाल रोड स्थित अमरगढ़ रिसॉर्ट में किया जा रहा है। इस तीन दिवसीय एक्सपो में देश की अग्रणी सोलर कंपनियाँ, जिनमें अडानी ग्रुप, अंबानी ग्रुप और अन्य प्रमुख ब्रांड्स शामिल हैं, हिस्सा लेंगी।

राजस्थान सोलर एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस एक्सपो का उद्देश्य आम जनता को सौर ऊर्जा के लाभ, तकनीकी जानकारी और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है।
70 से अधिक नामी कंपनियों के स्टॉल यहाँ लगेंगे और सौर ऊर्जा क्षेत्र में ₹10,000 करोड़ रुपये से अधिक के व्यापारिक समझौते (एमओयू) होने की संभावना जताई जा रही है।

पोस्टर विमोचन एवं जानकारी

कार्यक्रम से पूर्व भारत सोलर एक्सपो 2024 का पोस्टर विमोचन किया गया जिसमें RSA के प्रतिनिधियों, प्रायोजक कंपनियों, और उद्योग जगत से जुड़े वरिष्ठ जनों ने भाग लिया।

इस अवसर पर RSA के मीडिया संयोजक नितिन अग्रवाल ने बताया:

“इस एक्सपो का लक्ष्य जोधपुर और पश्चिमी राजस्थान को सौर ऊर्जा की राजधानी बनाना है। एक्सपो में घरेलू और व्यावसायिक उपयोगकर्ताओं के लिए उपयोगी जानकारियाँ, सब्सिडी स्कीम्स, और तकनीकी समाधान उपलब्ध होंगे।”

विशेष सुविधाएँ:

  • निःशुल्क ई-रिक्शा सुविधा

  • सभी प्रमुख सोलर ब्रांड्स की मौजूदगी

  • सरकारी योजनाओं की जानकारी एक ही जगह

  • बिजनेस मीटिंग्स व फ्रेंचाइज़ संभावनाएँ

Scroll to Top